रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन वृक्ष-रक्षा का लिया संकल्प

रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन

वृक्ष-रक्षा का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं।
वहीं, कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी राखियां बनाईं और उन्हें पेड़ों पर बांधकर वृक्ष-रक्षा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि “पर्यावरण सुरक्षित है, तो हम सुरक्षित हैं।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने राजगंज थाना पहुंचकर थाना प्रभारी संजीव कुमार झा सहित थाना के पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में एसबीआई राजगंज शाखा के प्रबंधक रितेश कुमार शर्मा एवं उनके सहकर्मी भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर अश्विनी वर्मा एवं अंजलि रानी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
विद्यालय के निदेशक रबिन्द्र चंद्र दे, प्राचार्य राहुल कुमार दे एवं अकादमिक निदेशक टी. के. सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर विद्यार्थियों ने पर्व की भावना को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top