रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगी शहर की सरकार : समीर राज चौधरी 

Advertisements

रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगी शहर की सरकार : समीर राज चौधरी 

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने गुरुवार को शहर के हुट्टी बाजार, धरियाडीह, बड़ा चौक, सिहोडीह, सिरसिया, पांडेडीह 28 नंबर आदि इलाकों में डोर टू डोर कैंपेन चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं समीर राज चौधरी के साथ प्रचार अभियान में साथ दिखाई दी। मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने बताया कि गिरिडीह के हर समाज और वर्ग के लोगों का प्यार उन्हें मिल रहा है। निश्चित रूप से हम कामयाब होंगे। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर आपका है आपको अपनी सरकार चुननी है। आपके आदेश पर चलने वाली सरकार बनानी है तो मेरा साथ दें। यह शहर की ऐसी सरकार होगी जो किसी के रिमोट कंट्रोल पर नहीं चलेगी। जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश केडिया, सोहेल इराकी, सुलेमान अख्तर, सोनू खान, यश सिन्हा, विशाल यादव, विनीत भास्कर, अमित सिन्हा, अनिमेष देव, राजीव रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top