





रेलवे की खबरें:-

02 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव
डीजे न्यूज, धनबाद: इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट/स्टेशनों पर गाड़ी सं. 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू एवं 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का 02 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी सं. 63221 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर 06.17/06.18 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.24/06.25 सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.27/06.28 बजे, करौटा, 06.30/06.31 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 06.42/06.43 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी सं. 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर 18.51/18.52 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 19.03/19.04 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 19.06/19.07 बजे करौटा, 19.09/19.10 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.15/19.16 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी सं. 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर 06.32/06.33 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.40/06.41 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.48/06.49 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 07.02/07.03 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी सं. 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर 18.34/18.35 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 18.50/18.51 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 18.58/18.59 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.05/19.06 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
——————————
866 बेटिकट यात्रियों से 5.18 लाख की वसूली
धनबाद: धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को को सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)/धनबाद की उपस्थिति में धनबाद-चन्द्रपुरा रेलखंड में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 866 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 5,18,205 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।




