रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

अक्टूबर में‌ धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

डीजे न्यूज, धनबाद:
उत्तर मध्य रेलवे में बीना यार्ड रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम , परिवर्तित मार्ग, प्रभावित तिथि तथा अस्थायी ठहराव  का विवरण।

22911इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस,बीना मालखेड़ी- महादेवखेड़ी- गुना- रुठियाई- मक्सी,01.10.26 से 13.10.26,बीना मालखेड़ी ।

22912हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस,मक्सी- रुठियाई- गुना- महादेवखेड़ी- बीना मालखेड़ी,   01.10.26 से 12.10.26,बीना मालखेड़ी ।

19413अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस,मक्सी- रुठियाई- गुना- महादेवखेड़ी- बीना मालखेड़ी,   14.10.26,बीना मालखेड़ी ।

19414कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस,बीना मालखेड़ी- महादेवखेड़ी- गुना- रुठियाई- मक्सी, 10.10.26,बीना मालखेड़ी ।

13025हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस,न्यू कटनी- कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी- भोपाल, 12.10.26,कटनी साउथ।

13026भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस,भोपाल- इटारसी- जबलपुर- कटनी साउथ- न्यू कटनी , 14.10.26,कटनी साउथ।

11631भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस , भोपाल- इटारसी- जबलपुर- कटनी साउथ- न्यू कटनी,  09.10.26, 12.10.26, 15.10.26–

11632धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस,न्यू कटनी- कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी- भोपाल,  10.10.26, 11.10.26, 14.10.26–

गाड़ी सं.गाड़ी का नाम परिवर्तन मार्ग प्रभावित तिथि अस्थायी ठहराव

11633भोपाल-चोपन एक्सप्रेस,भोपाल- इटारसी- जबलपुर- कटनी साउथ- न्यू कटनी ,  11.10.26–

11634चोपन-भोपाल एक्सप्रेस,न्यू कटनी- कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी- भोपाल,  12.10.26–

22165भोपाल-सिंगरौली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस,  भोपाल- इटारसी- जबलपुर- कटनी साउथ- न्यू कटनी,  10.10.26, 13.10.26, 14.10.26–

22166सिंगरौली-भोपाल ऊर्जाधानी एक्सप्रेस,  न्यू कटनी- कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी- भोपाल,  09.10.26, 13.10.26–
———————————————–

धनबाद स्टेशन पर चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभिया

धनबाद: शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर महिला दस्ता  एवं स्लीपर की एल.आर. चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 48 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 23,570 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top