रेल टेका डहर छेका आंदोलन: एसडीएम ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के साथ की वार्ता

Advertisements

रेल टेका डहर छेका आंदोलन: एसडीएम ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के साथ की वार्ता
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंटा रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को अनुमंडल दंडाधिकारी के साथ रेल टेका डहर छेका आंदोलन के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। वार्ता के दौरान सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम मौजूद थे।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति
आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा दिए ग ए ज्ञापन को केंद्र व राज्य सरकार के संबंधित विभाग व मंत्रालय को ससमय उपलब्ध करा दिया जाएगा।
समाज के प्रतिनिधियों की झारखंड सरकार से वार्ता हेतु जिला प्रशासन के द्वारा पहल किया जाएगा।
कुड़मी समाज के जो भी लोग आंदोलन के दौरान डिटेंन किए गये हैं उन्हें ससम्मान छोड़ दिया जाएगा।

आंदोलन के दौरान रेलवे सम्पति का तोड़‌फोड़ नहीं किया गया है।
प्रदर्शनकारियों पर किसी प्रकार दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
वार्ता में आंदोलनकारी प्रतिनिधियों में राजेश महतो, जितेन्द्र कुमार, आशीष महतो, हीरालाल महतो, जगन्नाथ महतो, कमलेश कुमार महतो आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top