रेल कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार 

Advertisements

रेल कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार 

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआर एम कमल किशोर सिन्हा ने 27 कर्मचारियों को फरवरी 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टाला गया। मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top