राष्ट्रीय खेल महोत्सव में डीएवी ऊर्जानगर का दबदबा 

Advertisements

राष्ट्रीय खेल महोत्सव में डीएवी ऊर्जानगर का दबदबा

 

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव (क्लस्टर सात) का समापन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव (क्लस्टर सात) का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। दो दिनों तक हुए विभिन्न प्रकार के खेलों में 360 बच्चों ने भाग लिया। अधिकांश खेलो में डीएवी ऊर्जानगर का दबदबा रहा। बालक-बालिका दोनों वर्ग के विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीएवी ऊर्जानगर की टीम ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। अतिथियों ने विजेता-उपविजेता व बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में कबड्डी में अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा डीएवी महेशपुर को हराकर विजेता बना। अंडर- 17 बालिका वर्ग में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा डीएवी महेशपुर को हराकर विजेता बनी। अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी सरिया डीएवी महेशपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा ने डीएवी सरिया को हराया और विजेता बनी। फुटबॉल में अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा डीएवी सरिया को हराकर विजेता बना। हैंडबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग में जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर ने डीएवी सीसीएल गिरिडीह को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर -14 वर्ग के बालक वर्ग में जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर ने डीएवी गोकुलपुर पाकुड़ को हराकर, अंडर -19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा ने जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर को हराकर खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी गोकुलपुर पाकुड़ ने डीएवी सीसीएल गिरिडीह को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं अंडर- 17 के बालक वर्ग में डीएवी सीसीएल गिरिडीह की टीम में जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा ने डीएवी सीसीएल गिरिडीह को हराकर खिताब पर कब्जा किया। बास्केटबॉल अंडर-17 के बालक वर्ग में जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर ने डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह को हराकर खिताब जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी सीसीएल गिरिडीह ने जीडी डीएवी भंडारकोला देवघर को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।

समापन समारोह से पहले प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने डीएवी संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोई भी प्रतियोगिता बिना प्रतिभागी के संभव नहीं हो सकता। प्राचार्य ने सभी विद्यालय के प्राचार्य, टीम मैनेजर, शिक्षक एवं अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। जिन्होंने अपने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया और उन्हें अपने मनपसंद खेल में आगे बढ़ने के लिए मौका भी दिया। प्राचार्य ने सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रवीर हाजरा को भी विशेष धन्यवाद दिया कि उनके संरक्षण में सब कार्य संपन्न हुए। विद्यालय प्राचार्य ने सीसीएल के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी सहित पूरे सीसीएल प्रबंधन का भी धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल का समापन संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top