



राष्ट्र की आत्मा को जागृत किया है वंदे मातरम गीत: पीएन सिंह

राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर उत्सव भवन में कार्यक्रम कल
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा इसे उत्सव के रूप में मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के साथ ही विरासत को संजोने का कार्य कर रहे हैं। उक्त बातें पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि यह वह गीत है जिसने राष्ट्र की आत्मा को जागृत किया। एक ऐसा गीत जिसका पहला शब्द ही हम सभी हिंदुस्तानियों के हृदय में भावनाओं का तूफान ला देता है। वंदे मातरम वह राष्ट्रगीत है जिसने आजादी के आंदोलन के दौरान लाखों भारतीयों को देशभभक्ति ,त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ओत प्रोत किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित स्मरण उत्सव का उद्घाटन करेंगे। देश भर के 150 स्थान पर एक साथ वंदे मातरम गया जाएगा। धनबाद में भी हम सभी जनता को साथ जोड़कर इस जीत से अभिव्यक्त होने वाली राष्ट्र भावना सशक्त बनाएंगे।
पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा हुआ है, जो राष्ट्र प्रथम का संदेश देता है। परंतु समय-समय पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण के कारण इसमें भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है जो बेहद ही दुखद है।
वंदे मातरम गीत की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में की थी। इस गीत को 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार गाया था।
उन्होंने कहा कि ,उस समय यह गीत केवल स्वर नहीं था बल्कि यह ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक बुलंद आवाज थी। 1905 के बंग आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक चरण में वंदे मातरम ने भारत वासियों के हृदय में जोश और एकता का संचार किया।
जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत पार्टी है, और यह अवसर हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया जाएगा। धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड कला भवन के सामने स्थित उत्सव भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उन्होंने सामूहिक गाण में सभी शहर वासियों को आमंत्रित किया है।
प्रेसवार्ता में महानगर महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, रीता यादव, नित्यानंद मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
