Advertisements



रंगोली के माध्यम से किया संस्कृति-परंपरा का प्रदर्शन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड एकेडमिक कर्माटांड़ के बच्चों के बीच शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को प्रदर्शित करने का प्रयास किया। मौके पर प्राचार्य पिंटू सिंह, उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल, अमरजीत शर्मा, सुरेश चंद्र मंडल, सोनम कुमारी, दीपा सिन्हा, रीना सिंह, मौमिता मुखर्जी, चांदनी वर्मा आदि थे।
