
रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं : विरंची नारायण
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा बेकारबांध ब्लेसिंग सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सचेतक बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं : विरंची नारायण
विरंची नारायण ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यों और समाज सेवा से यह सिद्ध कर दिया कि नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और नेतृत्व क्षमता की सीख मिलती है।
रानी अहिल्याबाई ने समाज को नई दिशा दी थी : राज सिन्हा
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि समाज सेवा और परोपकार ही सच्चा धर्म है। रानी अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और समाज को नई दिशा दी।
अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी : रागिनी सिंह
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़िवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी।
वहीं धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने रानी अहिल्याबाई के संघर्षपूर्ण जीवन गाथा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगीपूर्ण था लेकिन संघर्षों और दुखों से भरा रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, वीरेंद्र हाँसदा, अजय निषाद, ध्रुभ हरि, प्रियंका देवी, रीता यादव, कंचन चौरसिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, योगेंद्र यादव और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।