राज्य स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम उपविजेता
डीजे न्यूज, धनबाद: रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी खेलकूद प्रतियोगिता में धनबाद जिले के बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में धनबाद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त आदित्य रंजन तथा जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं स्वदेशी खेलों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।