
राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध : हेमंत
मुख्यमंत्री से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात
डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पुलिसकर्मियों के हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारी
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इनमें शामिल थे:
झारखंड पुलिस एसोसिएशन से:
राहुल कुमार मुर्मू – प्रांतीय अध्यक्ष
मोहम्मद महताब आलम – वरीय उपाध्यक्ष
रोहित कुमार रजक – उपाध्यक्ष
संजीव कुमार – महामंत्री
संतोष कुमार महतो – वरीय संयुक्त सचिव
राकेश कुमार पांडेय – वरीय संयुक्त सचिव
मंटू कुमार – संगठन सचिव
मोहम्मद कमाल, भागवत मुर्मू, करण कुमार, नितिन रवि – केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन से :
रमेश उरांव – महामंत्री
देवचंद मुंडा – उपाध्यक्ष
परमेश्वर महतो – उपाध्यक्ष
गुलाब महतो – कोषाध्यक्ष