राजपूत विचार मंच की नई टीम का गठन, संगठन विस्तार के साथ समाजहित पर जोर
डीजे न्यूज, गोविंदपुर,धनबाद : राजपूत विचार मंच का मिलन समारोह रविवार को गोसाईंडीह स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक एवं पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन में समय के साथ बदलाव जरूरी है। अलग-अलग समय में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी मिलने से संगठन मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि मंच में हुए बदलाव से कुछ लोगों को झटका लगा है, लेकिन संगठन के हित में लिए गए निर्णयों को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि एक-दो लोगों को छोड़कर महाराणा प्रताप ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी डीएन सिंह के साथ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय अध्यक्ष डीएन सिंह के नेतृत्व में नई टीम राजपूत समाज के संस्कार और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सभी समाजों के हित में काम करेगी।
केंद्रीय समिति का विस्तार
समारोह में राजपूत विचार मंच की केंद्रीय समिति का विस्तार किया गया। राजेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सुधीर प्रसाद सिंह को महामंत्री, उमेश सिंह, विनोद सिंह, रणविजय सिंह, ददन सिंह, जयराम सिंह, राज आनंद सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रमोद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमित कुमार को सचिव, अक्षयवर सिंह को कोषाध्यक्ष, विवेकानंद सिंह एवं पप्पू सिंह को प्रवक्ता तथा राजू कुमार सिंह को कार्यालय एवं संचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। उदय कुमार सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया।
जिला समिति व शाखा प्रभारियों की भी घोषणा
धनबाद जिला समिति में दिलीप सिंह को अध्यक्ष और धनंजय सिंह को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अलावा उदय प्रताप सिंह, चुन्ना सिंह, अभिमन्यु सिंह, पप्पू सिंह, सीपी सिंह, रामजी सिंह, प्रकाश सिंह, कौशल सिंह, दिनेश सिंह, शशि सिंह, कमलेश सिंह, ओम सिंह, प्रणव कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंदन कुमार राय, विकास कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, धनंजय सिंह, लालू सिंह, भुवनेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह और सत्येंद्र सिंह को विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में संरक्षक दिनेश सिंह, अशर्फी के हरेंद्र सिंह, राम मोहन सिंह एवं डॉ. प्रेम सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों से संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पप्पू सिंह एवं विवेकानंद सिंह ने किया।