आरक्षण और यूजीसी कानून के मुद्दे पर गोलबंद हुए एससी-एसटी-ओबीसी संगठन, 19 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम
डीजे न्यूज, धनबाद : लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन सभागार में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रविदास समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंटू दास ने की। इसमें यूजीसी कानून, आरक्षण और संविधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंटू दास ने कहा कि केंद्र सरकार को यूजीसी कानून को जल्द लागू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मनुवादी विचारधारा से जुड़े लोग लगातार यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 19 सितंबर को यूजीसी एवं आरक्षण बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
बैठक में वक्ताओं ने संविधान और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा को लेकर समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आंदोलन को व्यापक रूप देने पर भी विचार-विमर्श किया।