Advertisements

राजधनवार के घोड़थम्बा में दो समुदाय में झड़प, एसपी ने संभाला मोर्चा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : राजधनवार के घोड़थम्बा में होली मनाने के दौरान शुक्रवार की शाम दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में आग लगा दी। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही एसपी डॉ बिमल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
डीडीसी, राजधनवार के एसडीओ समेत सभी बड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।