राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, आदर्श श्रमिक विद्यालय में मना जन्माष्टमी महोत्सव

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, आदर्श श्रमिक विद्यालय में मना जन्माष्टमी महोत्सव

डीजे न्यूज, झरिया,धनबाद : आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह, झरिया में गुरुवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में केजी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चे राधा, बाल गोपाल और सुदामा की वेशभूषा में नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि माखन का स्वाद, गोपियों का रास और श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मिलकर जन्माष्टमी को खास बनाती हैं।

इस अवसर पर शिक्षक गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, मदनमोहन मुखर्जी, सपन चटर्जी, पंकज कुमार रवानी, अरविंद पाण्डेय, बंदना कुमारी, अर्जुन रवानी, पप्पू गुप्ता, नेहा कुमारी, राखी कुमारी, सुनील रवानी, तनबीर आलम और आदित्य मंडल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top