बड्स गार्डेन स्कूल में राधा-कृष्ण साज सज्जा आयोजित

बड्स गार्डेन स्कूल में राधा-कृष्ण साज सज्जा आयोजित

डीजे न्यूज, राजगंज: बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज में गुरुवार को जन्माष्टमी  के अवसर पर राधा कृष्ण साज सज्जा, माखन चोरी,  वंशीचोरी‌ एवं रासलीला का आयोजन किया गया।
इस दौरान कक्षा नर्सरी व केजी‌ के बच्चों के अनेक  अभिभावकों ने अपने बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाकर विद्यालय लेकर आए थे। शिक्षिकाओं के सहयोग से सुंदर झांकियां बनाई गई और बच्चों को मिठाई ,चॉकलेट  एवं अन्य उपहार बांटा गया। बच्चे और बच्चियों ने राधा और कृष्ण एवं गोपियों के रूप में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जूनियर कक्षा की शिक्षिकाओं सविता ,  श्वेता जॉन , स्वाति कुटरियार, नंदिनी ,तान्या ,, रिमझिम गौरी, बिना, निभा आदि ने बच्चों की सुंदर झांकियां तैयार करवाने में सहायता प्रदान की। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रमोद चौरसिया,  चेयरमैन अमर कुमार पाल आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और अभिभावकों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top