
पुण्यतिथि पर याद किए ग ए पंडित नेहरू
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक डॉ आर एन चौबे, प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश तिवारी, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ निलेश कुमार सिंह, जवाहर लाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या रूना दूबे, प्रबंधक पंकज चौबे, समाजसेवी किशोर, देव कुमार पासवान, अब्दुल अजीज, महाविद्यालय के डी एल एड, बी एड, एम एड के प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता, विश्व बंधुत्व, पंचशील, अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना का अग्रदूत बताते हुए उन्हें एक महान विचारक के रूप में स्मरण किया। अन्य वक्ताओं ने भी पंडित नेहरू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं कार्यालय प्रभारी शुभ्र छाया पांडेय, इमरान हुसैन, शाहीन, पुस्तकालय प्रभारी सरोज सिन्हा, हरेराम ने महती भूमिका निभाई।