पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री बच्चा सिंह को दी ग ई श्रद्धांजलि 

Advertisements

पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री बच्चा सिंह को दी ग ई श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:

बीसीसीएल के जियलगोरा कोआपरेटिव  सभागार में मंगलवार को पूर्व मंत्री बच्चा सिंह की पुण्यतिथि मनाई ग ई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जमसं‌‌‌ (बच्चा गुट) के केंद्रीय संगठन मंत्री मृणाल कांत सिंह ने कहा कि बच्चा बाबू विकास पुरूष थे। उन्होंने मंत्री रहते झरिया का कायाकल्प कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चा बाबू मजदूरों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वह मजदूर हित में कई लडाईयां लड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों में अमरजीत यादव, संजय तिवारी, संतोष पाठक, भोला प्रसाद यादव, अनामिका, सिमी सलोनी, राजनाथ राय, शंकर लोहार, अविनाश सिंह, कमलेश यादव, निर्मल पाण्डेय, दीपेन्द्र, रोशन कुमार आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top