

पति ने ली अपनी ही पत्नी की जान, पति गिरफ्तार, सुदामडीह थाना क्षेत्र के गुलगुलिया पट्टी की घटना
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सुदामडीह थाना क्षेत्र के गुलगुलिया पट्टी में रविवार की देर रात एक ह्दयविदारक घटना हुई। एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया। इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है तथा पति को हिरासत में लेकर पूछताक्ष करने में जुटी है।
बताया जाता है कि हत्यारोपी पति उमेश अघोरी गुलगुलिया उर्फ मांझी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी 30 वर्षीय सोनिया गुलगुलिया अपने घर पर नहीं थी। वह 8 बजे ही अपने घर से कही गई थी। इसी वजह से वह अपने घर विलंब से पहुंची। इसी बात को लेकर पति -पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ ग ई कि पति मारपीट पर उतारू हो गया और उसने पत्नी की भरदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी जान चली ग ई। मृतका को कोई बच्चा नहीं था। राजा गुलगुलिया नामक एक लड़का को गोद ले रखा था। घटना के समय वह घर पर नहीं था। घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई।
इस मामले में मृतका की बड़ी बहन रेखा ने बताया की मारपीट करने के कारण मेरी बहन की जान गई है। इसे तो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बेवजह हर समय बहन के साथ मारपीट किया करता था।
वहीं इस घटना से गुलगुलिया समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोग तरह तरह की बात कर रहे है।
