पतालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के बाद 151 कन्याओं का पूजन, विशाल महाभंडारा

Advertisements

पतालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के बाद 151 कन्याओं का पूजन, विशाल महाभंडारा
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : अलकड़ीहा स्थित मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोलेनाथ एवं अन्य देवी-देवताओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इसके पश्चात 151 कुंवारी कन्याओं का पूजन एवं भव्य महाभंडारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में महिलाओं द्वारा कन्याओं के पांव पखार कर अंग वस्त्र एवं श्रृंगार सहित पूजन किया गया तथा उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा।
मंदिर के पुजारी ने कहा — “जात-पात पूछे नहीं कोई, हरि के भजे सो हरि के होई।”
उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के शिव भक्तों के सहयोग से वर्षों से इस प्रकार का विशाल महाभंडारा आयोजित होता आ रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा अपने परिजनों के लिए भी प्रसाद ले जाते हैं।
श्रद्धालुओं की सेवा में पुलिस प्रशासन भी तत्पर रहा। तिसरा थाना के थानेदार सुमन कुमार अपने दल-बल के साथ व्यवस्था संभालते दिखे।
मंदिर समिति के पुजारियों के परिजनों सहित अध्यक्ष जयन्ती सिंह, चण्डीचरण मोदक, कुलदीप साव, हीरालाल मोदक, दीपक मोदक, शिदधेश्वर मोदक, नरेश महतो एवं अन्य भक्त सेवा में लगे रहे।
एमओसिपी स्थित सब्जी मंडी के दुकानदारों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छह ठेला सब्जी एकत्र कर महाभंडारा में सहयोग दिया गया।
गणमान्य श्रद्धालुओं में रागनी सिंह की ननद ज्योति सिंह, बलियापुर भाजपा नेत्री तारा देवी सहित बड़ी संख्या में भक्तों का देर रात तक आना-जाना लगा रहा।
यह आयोजन ग्रामवासियों की अटूट श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top