Advertisements


प्रतिमा विसर्जन के साथ पचंबा कांदू टोला में मां मनसा पूजा का समापन
डीजे न्यूज, पचंबा(गिरिडीह) : प्रतिमा विसर्जन के साथ पचंबा कांदू टोला में मां मनसा पूजा का समापन हो गया। प्रतिमा विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन किया। मुख्य जजमान छोटू साव ने बताया कि उनके पिता महावीर साव ने 70 साल पहले मां मनसा की पूजा शुरू की थी। तभी से प्रत्येक साल मां मनसा की पूजा यहां होती है।
