परसबनिया पंचायत के ग्रामीणों को जल्द मिलेगा पानी की समस्या से निजात विधायक चंद्रदेव ने डीप बोरिंग और सोलर पानी टंकी स्थापित करने की अनुशंसा की

Advertisements

परसबनिया पंचायत के ग्रामीणों को जल्द मिलेगा पानी की समस्या से निजात

विधायक चंद्रदेव ने डीप बोरिंग और सोलर पानी टंकी स्थापित करने की अनुशंसा की

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड के परसबनिया पंचायत के विभिन्न टोला के ग्रामीणों को जल्द ही जलसंकट से निजात मिलेगा। पंचायत में डीप बोरिंग और सोलर पानी टंकी स्थापित कर पानी की समस्या को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने नल जल योजना के तहत डीएमएफटी मद से डीप बोरिंग एवं सोलर पानी टंकी स्थापित करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में विधायक ने डीसी को अनुशंसा  पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा है कि परसबनिया पंचायत के छाताबाद मौजा स्थित ऊपर टोला, नीचे टोला, प्रमाणिक टोला,मंडल टोला, मार्शलिंग यार्ड, चिटाही स्थित ऊपर टोला, चीटाही नीचे टोला, सिंह टोला एवं बालीचिरका आदिवासी गांव में अभी तक नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है। जिसके चलते गर्मी के दिनों में इन गांव में जल संकट भयावह रूप ले लेता है। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। विधायक ने पत्र में यह भी कहा है कि पंचायत के मुखिया राजाराम रजक की मौजूदगी में बीते दिसंबर महीना में गांव के शिव मंदिर प्रांगण में इस संबंध में बैठक आयोजित कर जल संकट के निदान के लिए प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top