Advertisements
बलियापुर में जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जेएसएलपीएस की ओर से जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। उदघाटन उप प्रमुख आशा देवी एवं प्रमुख पिंकी देवी के प्रतिनिधि विजय रजक ने किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शंभू प्रसाद ने जेंडर रिसोर्स सेंटर के कार्य एवं इसके संचालन के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। कहा की सेंटर के माध्यम विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, एसआई शिव शंकर उरांव के अलावा विभिन्न एसएचजी महिला समूह के सदस्य मौजूद थे।