परंपरा और आस्था का संगम : बलियापुर के कई गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सूरजही पूजा

परंपरा और आस्था का संगम : बलियापुर के कई गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सूरजही पूजा

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): वैशाख शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार को बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पारंपरिक सूरजही पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुई। सांवलापुर, रघुनाथपुर, कुल्लूडीह, मोहनपुर, प्रधानखंटा और जगदीश जैसे गांवों के सूरजही अखाड़ों पर ग्रामीणों ने परंपरागत रीति से भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया।

पूजा कार्यक्रम के पश्चात सूरजही अखाड़ों पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। भोज देर शाम तक चलता रहा और इसके बाद पारंपरिक झाराबारा कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन हुआ।

ग्रामीणों ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि यह पूजा गांव की एकता और सामूहिकता का प्रतीक है, जिसे पीढ़ियों से निभाया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top