
पूर्वी टुंडी में सोनोत संथाल समाज की बैठक, गणमान्यों के लिए दोपहिया वाहन सूची तैयार
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद): सोनोत संथाल समाज की एक अहम बैठक शनिवार को रामकनाली स्कूल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड कार्यालय द्वारा मांगी गई प्रखंड के गणमान्यों की सूची तैयार करना था, जिससे उन्हें दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जा सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय की ओर से ग्राम प्रधान, परगनैत, जोंक मांझी, नायकी आदि पारंपरिक पदाधिकारियों के नामों की सूची मांगी गई है, ताकि उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा दोपहिया वाहन मुहैया कराए जा सकें।
बैठक में सभी गांवों के गणमान्यों की उपस्थिति में सूची तैयार की गई, जिसे सोमवार को प्रखंड कार्यालय में उनके समक्ष ही सुपुर्द किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें आनंद सोरेन, अमीन हेंब्रम, शिवराम प्रसाद, सनातन मुर्मू, भोलानाथ बास्की, रामेश्वर मरांडी, बोधनाथ बेसरा, सुखलाल हांसदा, लखीराम मरांडी, विटामिन मरांडी, उपाय हेंब्रम, गोमस्त मरांडी, महेंद्र मरांडी सहित अनेक गणमान्य शामिल थे।
बैठक शांतिपूर्वक एवं सामूहिक सहमति से सम्पन्न हुई। समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे पारंपरिक नेतृत्व की भूमिका को और अधिक मजबूती मिलेगी।