पूर्वी टुंडी में बालू लदा ट्रैक्टर मुर्गा दुकान में घुसा, पांच घायल

Advertisements

पूर्वी टुंडी में बालू लदा ट्रैक्टर मुर्गा दुकान में घुसा, पांच घायल

 

आक्रोशितों ने किया सड़क जाम, हटाने पहुंची पुलिस का किया विरोध

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ पर रविवार की सुबह लगभग 9 बजे एक बिना नम्बर का बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर चिकन शॉप पर घुस गया जिसकी चपेट में लगभग आधा दर्जन लोग आ गए। दुर्घटना में बालू लदा ट्रैक्टर झोपड़ीनुमा दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही बालू के नीचे तीन लोग दब गए जिसे स्थानीय लोगों ने व जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से पांच घायलों को उठाकर अस्पताल भेजा जबकि दो युवक घटनास्थल से निकलकर भाग गए। मुर्गा दुकान में खड़ी एक बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क को फतेहपुर मोड़ के पास जाम कर दिया जिससे फतेहपुर पुल के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और लगभग एक घंटा तक लगे जाम को हटवाया। थाना प्रभारी ने घायलों के इलाज के लिए ट्रैक्टर मालिक से समुचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल से बिना नम्बर के ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में फतेहपुर निवासी फारुख अंसारी, इकबाल अंसारी, जाकिर अंसारी,हसिमुद्दीन अंसारी तथा जाहिर अंसारी घायल हुए हैं। मुर्गा दुकान जाकिर अंसारी का बताया जाता है जिन्हें ज्यादा चोट लगी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top