
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने किया पौधरोपण
डीजे न्यूज, हाजीपुर:
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन हाजीपुर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से लिटिल एंजल्स किंडरगार्टन एंड प्ले स्कूल कोनहाराघाट के परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पौधे लगाए। उन्होंने हरियाली के सकंल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करना चाहिए ताकि हमारे आस-पास हरियाली रहे साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी तथा जागरुकता लाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि पेड़-पौधे कार्बन डाइआक्साइड एवं अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित कर ऑक्सीजन देता है जिससे हमें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत लाभदायक हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं तथा गर्मी के असर को कम करता देते है, जिसके कारण गर्मी के दिनों में कम गर्मी का अहसास होता है।
मौके पर संगठन की सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्ष अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह आदि थी।