पिता बीईईओ और माता मुखिया, अब बेटा बनेगा बीडीओ 

Advertisements

पिता बीईईओ और माता मुखिया, अब बेटा बनेगा बीडीओ 

नाला के जगदीश हेम्ब्रम ने जेपीएससी में 66वां रैंक लाकर बढ़ाया जामताड़ा का मान

का बेटा झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा में में हुए सफल , युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत|

डीजे न्यूज, नाला (जामताड़ा) : कहते हैं मन में हो जज्बा और दृढ़ संकल्प तो सफलता कदम चूमती है। नाला प्रखंड क्षेत्र के महुलबना पंचायत अंतर्गत माधव निवासी जगदीप कुमार हेम्ब्रम ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। उन्होंने झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 66 वां रैंक लाकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

जगदीप हेम्ब्रम महुलबना पंचायत के माधवा गांव का निवासी हैं। उनकी माता शिलावंती सोरेन महुलबना पंचायत की मुखिया हैं। जगदीप हेम्ब्रम के पिता सुरेंद्र हेम्ब्रम वर्तमान में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी(बीईईओ) के पद पर काठीकुंड तथा शिकारीपाडा में पदस्थापित हैं। सुरेंद्र हेम्ब्रम ने बताया कि जगदीप प्रारंभ से ही बड़े ही तन्मयता पूर्वक पढ़ाई करते थे। प्रारंभ से ही उनकी दिली इच्छा थी कि कोई प्रशासनिक सेवा में जाकर अपने राज्य तथा देश की सेवा करे। जगदीप कुमार हेंब्रम की प्रारंभिक शिक्षा जामताड़ा स्थित मिशन स्कूल बेवा में हुई है। उन्होंने वर्ग 6 तक मिशन स्कूल बेवा में पढ़ाई की। तत्पश्चात आगे की पढ़ाई रांची (जेबीसी) संत जेवियर स्कूल में की। उन्होंने ग्रॉसनर कॉलेज रांची से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर भी कार्यरत रहे। इधर माता शिलावंती सोरेन भी मुखिया पद पर आसीन होकर पंचायत विकास कार्यों में गरीब गुरबों की सेवा और क्षेत्र के आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुखिया का पद भी बखुबी निर्वहन कर रही हैं। जगदीप हेम्ब्रम ने अपनी शिक्षा और मेहनत के बल पर बीडीओ (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) का पद हासिल किया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवक युवतियों के लिए जगदीप हेंब्रम की सफलता की कहानी प्रेरणा का स्रोत है। जगदीप के इस उपलब्धि से परिवार के अलावे क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष है। इस उपलब्धि को लेकर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता, राजीव सिंह ,प्रदीप भोक्ता, विश्वनाथ सिंह ,भवेश सिंह, वरुण मंडल आदि सबों ने जगदीप को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top