पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Advertisements

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालना अन्याय : सतीश केडिया
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की जा रही वृद्धि के विरोध में कई पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में आम जनता ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और झंडा लेकर “पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लो”, “महंगाई पर रोक लगाओ” और “केंद्र सरकार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगा रहे थे।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश तुरी, बिलाल अहमद हुसैनी, ओवैस अंसारी, नागेश्वर मंडल, गुड्डू मलिक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार खाड़ी युद्ध के नाम पर लगातार जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकारें रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हुई है, लेकिन तब भी आज की तुलना में कम कीमत पर जनता को पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराए जाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता हर तरह से परेशान है और ऐसे में महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालना पूरी तरह अन्याय है। सतीश केडिया ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है तथा सरसों तेल 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उन्होंने महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top