मर्सी हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव से स्वस्थ शिशु का जन्म

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव से स्वस्थ शिशु का जन्म

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के मर्सी हॉस्पिटल में एक बार फिर सफल सामान्य प्रसव कर सुरक्षित मातृत्व का उदाहरण पेश किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहली बार मां बनी महिला (प्राइमिग्रेविडा) ने सामान्य प्रसव के माध्यम से 3.64 किलोग्राम वजन के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि सफल प्रसव में डॉ. लीलावती एवं डॉ. प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों चिकित्सकों की निगरानी में मां और नवजात को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।

अस्पताल की ओर से कहा गया कि मरीजों की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। सफल प्रसव के बाद परिजनों ने चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार जताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top