पेप्सी का खेल महोत्सव 26-27 को रांची में   डाॅ. पीयूष जैन और मनोज मिश्रा भी करेंगे शिरकत

Advertisements

पेप्सी का खेल महोत्सव 26-27 को रांची में 

 डाॅ. पीयूष जैन और मनोज मिश्रा भी करेंगे शिरकत

डीजे न्यूज, धनबाद : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संगठन, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया(पेफी) के झारखंड राज्य चैप्टर के द्वारा खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 26 और 27 जुलाई को बेडो, रांची में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण राज्य से लगभग 900 से अधिक प्रतिभागि कुल 10 खेलों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में पेफी मुख्यालय दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव पीयूष जैन और राष्ट्रीय निदेशक मनोज कुमार मिश्रा भी शिरकत करेंगे।

डॉ. जैन ने पूर्व में ही सभी को खेल महोत्सव 2025 के सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खेल कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। यह जानकारी आई रेजा ने दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top