Advertisements

पीरटांड़ के पंचायत सहायकों ने डीसी को सुनाई अपनी पीड़ा
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ पंचायत सहायक संघ का शिष्टमंडल शुक्रवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव से मिला। संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवालय में सहायता केंद्र खोलने के बाद भी यहां सुविधा नहीं दी जा रही है। साथ ही सरकार के द्वारा उन्हें जो काम दिया गया है वह काम उनसे नहीं कराया जा रहा है। इससे वे अपने हक से वंचित हो रहे हैं। संघ ने उपायुक्त से मांग किया है कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए।