पालगंज मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Advertisements

पालगंज मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक युवक गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, पीरटांड,गिरिडीह :

पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर पालगंज मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

इस हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी मेडिकल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीरटांड भेज दिया गया।

खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक दुधनिया कबरीबेड़ा का निवासी हो सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top