



न्यायाधीश ने आश्रयगृह की बालिकाओं के बीच कंबल का किया वितरण

डीजे न्यूज, धनबाद: कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी व अन्य न्यायाधीशॊ ने मंगलवार को स्थानीय बालिका आश्रय गृह का निरीक्षण किया तथा वहाँ रह रही बालिकाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर न्यायाधीश ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
न्यायाधीश ने आश्रयगृह प्रबंधन को निर्देश दिया कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले वर्गों की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कंबल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। आश्रयगृह प्रबंधन ने न्यायाधीश के इस मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष , कमलेश कुमार शुक्ला, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, कुमार साकेत , प्रफुल्ल कुमार , मधुरेश कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार आइ जेड खान ,एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेन्दु , डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ,डीसीपीओ साधना कुमारी, कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह,
डालसा सहायक सौरभ सरकार ,अरुण कुमार, राजेश सिंह उपस्थित थे।
डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि लाचार एवं बेघर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए डालसा द्वारा गठित टीम राहत पहुंचाने के लिए तत्पर एवं प्रयत्नशील है ।




