नव विवाहिता ने फंदे से लटककर दी अपनी जान, मलकेरा बस्ती की घटना, छह माह पूर्व थी शादी

Advertisements

नव विवाहिता ने फंदे से लटककर दी अपनी जान, मलकेरा बस्ती की घटना, छह माह पूर्व थी शादी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के मलकेरा बस्ती निवासी बुधन रजवार की पत्नी कमला कुमारी (20 वर्ष) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में दुपट्टा के सहारे लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर शनिवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़वाया। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाने की व्यवस्था की। पंचनामा तैयर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। पुलिस ने मृतका के ससुरालवालों से जानकारी हासिल की। मृतका की शादी छह माह पूर्व ही बुधन के साथ हुई थी। चंदनकियारी के बाबूजोर में मृतका का मायका है। मृतका के पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि करमा पूजा के मौके पर कमला मायके ग ई थी। शुक्रवार शाम बाबूजोर स्थित मायके से उसे मलकेरा लेकर आया। शादी के बाद से ही हम दोनों अलग-अलग सोया करते हैं। रोज की तरह कल रात भी कमला कमरे में और वह खुद बाहर सो गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोलने पर कमरे के वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। पुलिस के आने के बाद ही कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top