निबंध प्रतियोगिता के सिरमौर बने आदित्य राज

Advertisements

निबंध प्रतियोगिता के सिरमौर बने आदित्य राज

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): टाटा बिल्डिंग इंडिया के तत्वावधान में राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता में कक्षा षष्टम, सप्तम एवं अष्टम के लगभग 350 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। टाटा बिल्डिंग इंडिया के नीतीश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को निबंध लिखने से संबंधित नियमों की जानकारी दी।
प्राचार्य राकेश कुमार मुरली ने बताया कि बच्चों के ज्ञानवर्धन करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया गया था। निबंध का थीम आत्मनिर्भर भारत था जिसके तहत छात्र-छात्राओं को पांच ऐसे कार्य लिखने थे जिसके करने से भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। इसके लिए बच्चों को 30 मिनट में 200 शब्दों में निबंध लिखना था।
प्रतियोगिता में अष्टम कक्षा के आदित्य राज सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय और तृतीय स्थान पर सृष्टि मोदक तथा स्नेहा कुमारी रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में विजेता प्रतिभागी को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
मौके पर शिक्षक ईश्वर चन्द्र दुबे , राजकुमार ठाकुर , हरिशंकर प्रसाद, महेश्वर प्रसाद दास, सोनी कुमारी, अनिल रवानी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अरशद, कविता कुमारी, मंजीत कुमार सिंह, बी एड प्रशिक्षू श्रद्धा सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top