नगर उंटारी स्टेशन पर ठहरेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Advertisements

नगर उंटारी स्टेशन पर ठहरेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

डीजे न्यूज, धनबाद:  नगर उंटारी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12453 रांची-न ई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ रविवार को हुआ। सांसद विष्णु दयाल राम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 21:45 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 21:47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी एवं गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 04:13 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 04:15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top