Advertisements

नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का 23 मार्च से ठहराव
डीजे न्यूज, हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद मंडल के नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर 23 मार्च से रांची और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12453/12454 रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 23 मार्च से गाड़ी सं. 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 21.45 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा 21.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 04.13 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी और 04.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।