Advertisements


नेशनल पेटामलम लेजर रन चैंपियनशिप में कपुरिया के खिलाड़ियों का दबदबा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बिहार के बेगुसराय में 4 से 7 सितंबर तक हुए नेशनल पेटामलम लेजर रन चैंपियनशिप में कपुरिया पंचायत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में कपुरिया पंचायत के 7 बच्चों ने भाग लिया था। इनमें अभिषेक हजारी ने स्वर्ण, सौरभ महतो व रेशमी महतो ने रजत तथा अंच महतो ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ी ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर कपुरिया में प्रशिक्षण लेते हैं। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर सोमवार को कपुरिया में भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर ट्रेनिंग सेंटर के कोच रंजीत दसौंधी, मुखिया प्रतिनिधिः दिनेश महतो, अशोक महतो, शम्भु महतो, कार्तिक महतो, ललीत गोप आदि उपस्थित थे।
