



मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें : रामनिवास यादव
राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर चर्चा की और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।
उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करना शामिल होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ स्तर के एजेंट (BLA) को सक्रिय रखें, ताकि वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने में सहयोग कर सकें।



