



मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।




