Advertisements


मो. अकबर बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भीखराजपुर मेंं रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें मोहम्मद अकबर को प्रखंड अध्यक्ष, इसराइल अंसारी को प्रखंड सचिव, मोहम्मद अजीमुद्दीन एवं मोहम्मद नजीर को उपाध्यक्ष तथा मोबिन अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संचालन प्रखंड सचिव निर्मल रजवार कर रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, अजीमुद्दीन, इम्तियाज नजमी, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, रमेश महतो, सुदाम रजवार, संतोष हेंब्रम, मुस्तफा आदि थे।
