



मजदूर नेता सौखी यादव की मनी पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, धनबाद: केंदुआ चिल्ड्रेन पार्क में रविवार को समाजसेवी सह मजदूर नेता स्व. सौखी प्रसाद यादव कि 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता लक्ष्मण यादव ने की। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों के लोगो ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने दिवंगत सौखी प्रसाद यादव की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित, वंचितों के हक और न्याय की लड़ाई लड़ने का काम किया। वक्ताओं ने लोगों से उनकी तरह समाज के गरीबों के हक और अधिकार कि लड़ाई लड़ने की अपील की।वक्ताओं में रामगोपाल भुवानियां, संजय जायसवाल, श्रीराम चौरसिया, टुनटुन यादव, गोबिंद राउत, भुटका यादव, भगवान दास शर्मा, राजा चौरसिया, शिवशंकर यादव व्यास, बीरेंद्र यादव, राघवेद्र यादव, मनोज यादव, राजेश्वर सिंह यादव, प्रोo केoडीo प्रसाद, शिवशंकर यादव, राधेश्याम यादव आदि थे।




