महिला दिवस पर तीन सौ किशोरियों को मिला प्रमाण पत्र 

Advertisements

महिला दिवस पर तीन सौ किशोरियों को मिला प्रमाण पत्र 

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड ग्रामीण विकास विकास ट्रस्ट की ओर से कंचनपुर स्थित प्रधान कार्यालय ममता कुंज में महिला सम्मान व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उदघाटन जिप सदस्य आशा देवी, डॉ० उमा शंकर की धर्मपत्नी सरिता सिंह, डॉ०मधुमाला, पंसस रूपदेव रवानी एवं ट्रस्ट के संस्थापक प्रो० शंकर रवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया किया। समारोह में धनबाद जिला में बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, एवं पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत  61 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त तीन सौ किशोरियों को प्रमाण पत्र दिया। डॉ० मधुमाला ने कहा कि ट्रस्ट वर्षों से महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम आज सामने है। जिप सदस्य आशा देवी ने कहा कि संस्था का देन है कि महिलाएं आज बेहिचक होकर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाएं किसी से कम नहीं है बस उसे सहयोग करने की आवश्यकता है। इस दौरान सदस्यों द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष पूनम वर्मा, संचालन पूजा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन हलीमा एजाज ने किया।  मुखिया संगीता घोषाल, पूर्व मुखिया संपद घोषाल, मुखिया नंदनी कुमारी, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, ममता रवानी, शंकर नापित, उमेश ऋषि, दिनेश प्रमाणिक, नईमुद्दीन अंसारी,  नीतेश वर्मा, सीता कुमारी, दीपा कुमारी, बेला कुमारी, प्रियंका बेबी, पूजा कुमारी, चंदा कुमारी, मुमताज अंसारी, गुलनाज बानो, माला देवी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top