

























































महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर संविधान और बाबा साहेब के विचारों की रक्षा का लें संकल्प : भोला मंडल

बड़की सरैया में कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, राजेंद्र रविदास ब्रांच सचिव चुने गए
डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र के बड़की सरैया में भाकपा (माले) ने कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को सफल बनाने और 16 जनवरी को संकल्प दिवस के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से रविवा को व्यापक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी ब्रांच कमिटी का पुनर्गठन भी हुआ। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से राजेंद्र रविदास को बड़की सरैया पार्टी ब्रांच सचिव चुना गया। सभा के मुख्य अतिथि भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य भोला मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। संविधान विरोधी और बाबा साहेब विरोधी भाजपा के नेताओं, विधायक-सांसदों को पराजित करते हुए 16 जनवरी को बगोदर पहुंचकर कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर संकल्प लेना होगा कि हम संविधान और बाबा साहेब के विचारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार बाबा साहेब का अपमान कर गरीबों, दलितों और शोषितों पर अत्याचार बढ़ा रही है, उसके खिलाफ कॉमरेड महेंद्र सिंह के संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही गरीबों, दलितों और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने की लड़ाई तेज की जाएगी। इस अवसर पर भाकपा (माले) के नेता कॉमरेड सोनू पांडेय, बीरू मंडल, राजेंद्र रविदास, प्रमोद मंडल, जिम्मी चौरसिया, अरुण राम, दिलीप मंडल, बालेश्वर रविदास, छोटू मंडल सहित अन्य साथी उपस्थित थे।



