मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने अधिवक्ताओं से किया भेंट सिंदरी सहित विभिन्न जगहों पर चलाया जनसंपर्क

Advertisements

मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने अधिवक्ताओं से किया भेंट

सिंदरी सहित विभिन्न जगहों पर चलाया जनसंपर्क

डीजे न्यूज, धनबाद:  नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार ने मंगलवार को सिन्दरी बाजार से लेकर धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सिन्दरी गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चंद्र विहार कॉलोनी में प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर समर्थन एवं आशीर्वाद लिया।
धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से भेंट कर उन्होंने आगामी 23 फरवरी को क्रमांक 27, हरा मिर्च छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
भूली में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि संजीव कुमार के नेतृत्व में धनबाद को पारदर्शी, समग्र और तेज़ विकास की दिशा मिलेगी।
मनईटांड़ मंडल अंतर्गत वार्ड संख्या 29, 30 एवं 31 के गोल बिल्डिंग, दहुआटांड़, गांधीनगर, कब्रिस्तान रोड, सब्जी बागान रोड, पथराकूल्ही, कुम्हार पट्टी, बरमसिया, भूदा, महावीर नगर, जोड़ाफाटक, पुराना बाजार, रत्नेश्वर मंदिर समेत कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। रत्नेश्वर मंदिर के समीप आयोजित आमसभा को सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित किया।
इधर, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पुलिस लाइन डोमपाड़ा, नेपाल काली मंदिर, सुभाष चौक, खोखन तालाब, मास्टरपाड़ा, शिमलडीह, प्रेम नगर माडा कॉलोनी, चिरागोड़ा, जगधात्री मंदिर प्रोफेसर कॉलोनी, धोबी मोहल्ला, बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर, अंबेडकर नगर, बरमसिया पुल, झारखंड मैदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। धनबाद के विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में स्वयं सहायता धनबाद की महिलाओं की बड़ी संख्या में जुटान हुआ। सभी ने एक मत से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को अपना नैतिक समर्थन दिया।
वीरेंद्र हांसदा, मौसम सिंह, मनोज गुप्ता, पंकज सिन्हा, अजय दास, इंद्रकांत झा, सुमन सिंह, ललन मिश्रा, राजाराम दत्ता , इंद्रभूषण कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top