Advertisements

मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादाहा के बच्चों ने लहराया परचम
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
राष्ट्रीय साधन सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादाहा के एक दर्जन छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, वरुण कुमार रजवार, हिमांशु कुमार महतो, अनु कुमारी, जीत रजवार, रोशन कुमार, राखी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नेहा कुमारी, देव कुमार महतो शामिल हैं। विद्यालय के प्रधान शिक्षक उमेश कुमार मेहता समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।