
मदन बने बाघमारा प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव समिति के अध्यक्ष
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
बाघमारा प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव आयोजन समिति की बैठक रविवार को हरिणा पंचायत सचिवालय के सभागार में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मदन मोहन महतो को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति का विस्तार करते हुए मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार राय, मदन मोहन को मार्गदर्शक, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, मुखिया शिल्पी देवी, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, सुबोध भारती, सरिता देवी, प्रेम कुमार, दामोदर साव और सत्यजीत ‘सोनू’ को संरक्षक के रूप में रखा गया है।
गीता देवी, आशा शर्मा, अमरेन्द्र पासवान को उपाध्यक्ष, जीवन रवानी, दीपक प्रसाद, शकुन्तला देवी को सचिव, शशिकान्त शरण, नीलम वर्णवाल को कोषाध्यक्ष, अरुण खेदू, बेबी वर्णवाल, कनीलाल महतो को उप सचिव, रमेश महतो को मीडिया प्रभारी, आशा देवी, नितेश कुमार, सिन्टु साव, रमेश रजवार, लक्ष्मण चौहान को जनसंपर्क प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों में संपर्क कर बैठक करेंगे और कार्यक्रम को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई जाएगी।