मधुबन में राजपूत समाज ने किया नई कमेटी का गठन 

Advertisements

मधुबन में राजपूत समाज ने किया नई कमेटी का गठन 

संगठन मजबूती पर जोर

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : मधुबन में गुरुवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज को एकजुट और मजबूत बनाने के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में उदेश्वर सिंह को अध्यक्ष, नागेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, रेखा देवी को उपाध्यक्ष, शंभूशरण सिंह को महासचिव, अरविंद सिंह को सचिव एवं सुनील सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं ओमप्रकाश सिंह, नंदकिशोर सिंह एवं शैलेंद्र सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बबलू सिंह को संयोजक तथा राजकुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिक नारायण सिंह, गांधोरी सिंह, राम सिंह, गिरिधारी सिंह, केडी सिंह, उपेंद्र सिंह एवं रंजना सिंह को शामिल किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह परमार, विष्णु सिंह, संजय सिंह, विंदेश्वर Singh, अरुण सिंह, अमरेंद्र सिंह और लखींद्र सिंह समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top